लखनऊ। एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स ने रेड एफएम के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम “TASHANBAAZ” का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 80 से अधिक छात्रों ने गायन, नृत्य, वाद्य संगीत और ओपन माइक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धि रही CSDS तृतीय वर्ष के मानवेन्द्र और अशुतोष मिश्रा का ग्रैंड फिनाले राउंड के लिए चयन। उनकी मौलिकता और प्रभावशाली प्रस्तुति ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
इसके साथ ही बायोटेक के अपराजित मिश्रा, BVoc की कनिष्का दीक्षित सहित कई प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों और जोशपूर्ण भागीदारी के लिए रेड एफएम टीम द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।
पूरा माहौल ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से सराबोर रहा। छात्रों की उमंग और जोश ने इस आयोजन को कला व प्रतिभा का सच्चा उत्सव बना दिया।
इस अवसर पर श्री पीयूष सिंह चौहान, उपाध्यक्ष SRGI, ने कहा कि “SRGI में हम केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र के समग्र विकास पर बल देते हैं। TASHANBAAZ जैसे कार्यक्रम छात्रों को कला, संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम का समापन तालियों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुआ, जो छात्रों के लिए प्रेरणा और यादगार क्षण छोड़ गया।




