August 8, 2026 4:55 am

रेलवे चलायेगा छपरा-एलटीटी के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ। आगामी पर्वो में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों 05303/05304 गोरखपुर-महबूबनगर और 05063/05064 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल का संचालन 20 व 21 अक्टूबर से छह-छह फेरों के लिए करने जा रहा है। ट्रेन नम्बर-05303 गोरखपुर-महबूबनगर पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, होकर ऐशबाग दोपहर 1:35 बजे, कानपुर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं., भोपाल, दूसरे दिन इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, रामगुंडम, काजीपेट, मलकाजगिरी, काचीगुडा, शादनगर तथा जदचर्ला से छूटकर महबूबनगर अगले दिन शाम 7:30 बजे पहुँचेगी।वापसी यात्रा में 05304 महबूबनगर-गोरखपुर पूजा स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को महबूबनगर से शाम 6 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन ऐशबाग तड़के 3:10 बजे, गोरखपुर सुबह 9 बजे पहुँचेगी।ट्रेन नम्बर-05063 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल 20 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से तड़के 4:15 बजे प्रस्थान कर सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, दूसरे दिन बादशाहनगर तड़के 1:43 बजे, ऐशबाग 2:20 बजे, कानपुर सेन्ट्रल, भरूवा सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूटधाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!