संवाददाता सऊद
मलिहाबाद। लखनऊ रविवार को साहिलामऊ गांव के निकट एक दर्दनाक घटना सामने आई सैलामऊ गांव के पास रेलवे फटाक से मलिहाबाद की तरफ 200 मीटर दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव मिला स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मलीहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस आसपास के ग्रामीणों की मदद से मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है साथ ही यह भी जांच की जा रही है की महिला ट्रेन के आगे कैसे आई क्या यह दुर्घटना थी या फिर कोई अन्य कारण पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि जल्दी मृतका की पहचान कर परिजनों को सूचित किया जाएगा रविवार को साहिलामऊ गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर 32 वर्षीया एक महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था जबकि महिला के अन्य कपड़े साड़ी व साल पास की झाड़ियां में पड़ी पाई गई थी शव की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है मलीहाबाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।




