लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 41 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से 31 अगस्त को निवृत्त हुए इन समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंडल कार्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे आरटीजीएस के माध्यम से भेजा जायेगा।
उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि कर्मचारी के खाते में स्वत: क्रेडिट हो जायगो इन कर्मचारियों को कुल 15 करोड़,01 लाख, 78 हजार, 206 रुपये का भुगतान किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक,डॉ. मनीष थपल्याल ने स्वयं इस समारोह में उपस्थित रहते हुए प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया एवं सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु होने की कामना की।
इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय ने समस्त सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ला सहित कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




