November 3, 2026 7:00 pm

लखनऊ के सभी स्कूलों में 23 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, एमएलसी चुनाव के मतदान के चलते आदेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को होने वाले मतदान के मद्देनज़र जनपद लखनऊ के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

​जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देशानुसार, यह अवकाश कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी प्रकार के स्कूलों के लिए मान्य होगा। इसमें परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) तथा अन्य सभी बोर्डों द्वारा संचालित स्कूल शामिल हैं।

​इस संबंध में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (विपिन कुमार) और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त विज्ञप्ति/कार्यालय आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!