लखनऊ। (संवाददाता) साइबर अपराध के बढ़ते मामलों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया (ACFCI) के नेतृत्व में रविवार, 20 सितंबर 2026 को लखनऊ के 1090 चौराहे पर ‘साइबर चौपाल सीजन-1’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर क्राइम ब्रांच, लखनऊ के सहयोग से किया गया।
इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में संचार साथी ऐप, 112 उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन, एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया तथा SSR मीडिया हाउस की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर दुनिया में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश मिश्रा जी, सब-इंस्पेक्टर, क्राइम ब्रांच रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशेष पैनल के रूप में श्रीमती आरती वर्मा, सब-इंस्पेक्टर, साइबर क्राइम ब्रांच, लखनऊ तथा श्रीमती सोनिया वर्धान, Certified Parenting Coach, Principal एवं Educationist, Lucknow ने सहभागिता की।
‘साइबर चौपाल सीजन-1’ का नेतृत्व एवं आयोजन एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुयश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव, शिकायत की प्रक्रिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग तथा बच्चों और युवाओं की ऑनलाइन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे जैसे संगठन की राष्ट्रीय सयोंजक एवं प्रदेश अध्यक्ष संजोली गोस्वामी जी, राष्ट्रीय विधिक प्रमुख प्रतीक विक्रम सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रशांत शर्मा जी, यूथ ब्यूरो प्रदेश उपाध्यक्ष गुलजार वारसी जी, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद ताबिश जी, महिला मंडल प्रभारी रिश्ता श्रीवास्तव जी, जिला सचिव मोहम्मद समीर जी, जिला मीडिया प्रभारी हीनांशू पॉल जी और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य संचालक एवं एंकर श्री सचिन सिंह राजपूत ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और संवाद शैली से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों को आम जनता के बीच सरल और संवादात्मक तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुयश श्रीवास्तव से आग्रह किया कि साइबर अपराध के प्रति जागरूकता के इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाए और जल्द ही ‘साइबर चौपाल सीजन-2’ का आयोजन किया जाए।
‘साइबर चौपाल’ के माध्यम से आयोजकों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरूकता, सतर्कता और सही जानकारी के माध्यम से साइबर अपराध के जोखिम को कम किया जा सकता है।





