June 13, 2026 4:36 pm

​लखनऊ: नगर निगम ही लगा रहा स्वच्छता अभियान को पलीता, गऊघाट हनुमान मंदिर के पास बनाया कचरे का टापू

नगर निगम जोन 6 ठाकुरगंज क्षेत्र के गऊघाट का मामला

लखनऊ। (संवाददाता) नगर को स्वच्छ रखने का दायित्व नगर निगम को है, लेकिन नगर निगम ने इससे ही किनारा कर लिया है।क्योकि नगर निगम के सफाई कर्मचारी वार्ड का कूड़ा निकाल कर गऊघाट हनुमान मंदिर के पास डंप कर रहे हैं। यहां से निकलने वाली बदबू से स्थानीय लोगों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। इस सम्बंध में नगरवासियों द्वारा कई बार शिकायत भी की जा चुकी है।

वार्ड से कूड़ा निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। जिससे मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी होती हैं। कचरे का टीला अधिक हो जाने के बाद इसमें आग लगा दिया जाता है। जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सड़क के किनारे कचरा फेंकने व जलाने पर प्रतिबंध है। इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ धुंआ लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। खुले में गिराए जाने वाले कचरे से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है और संक्रमण फैलने का भय सताता है। फिर भी निस्तारण का इंतजाम नहीं हो रहा। इससे सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है।

इस मार्ग से प्रतिदिन हजारो से अधिक लोग गुजरते है। सड़क किनारे कचरा गिराए जाने से पूरे सड़क पर फैल जाता है। जिसके कारण वहां से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। इस सम्बंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। नगर निगम जोन 6 के जोनल अधिकारी को इस परेशानियों को समझते हुए कूड़े को सड़क से दूर गिराया जाए। साथ ही कूड़ा डंपिंग की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

60
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!