लखनऊ। हापुड़ की घटना को लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन ने उप्र मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के माध्यम से सौंपा गया। सोमवार को लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पांडेय,महामंत्री कुलदीप नारायण मिश्र एवं अन्य पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों का संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञात हो कि अभी भी प्रदेश स्तर के एसोसिएशन का पुलिस द्वारा हापुड़ में की गई बर्बरता पूर्ण रवैया से आक्रोश ठंडा नहीं हुआ है । वहीं लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री कुलदीप नारायण मिश्र ने कहा कि यूपी बार काउंसिल के निर्देशन में हड़ताल जारी है जिसमें कल यानी कि मंगलवार और बुधवार तक कार्य से विरत रहेंगे।उन्होंने कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है।
श्री मिश्र ने कहा कि प्रशासन द्वारा गठित एसआईटी टीम में सब प्रशासन के अधिकारियों को शामिल किया गया है बल्कि उसमें जज और अधिवक्ता को शामिल करना चाहिए था।जिससे न्याय की उम्मीद की जा सकती थी।उन्होंने कहा कि हमारी यही मांग है की प्रदेश स्तर पर वकीलों पर दर्ज मुकदमे वापस हो और दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।श्री मिश्र ने कहा कि कार्रवाई में इतना विलंब क्यों किया जा रहा है।महामंत्री ने कहा कि कल प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि रही बात मारपीट करने वाले वकीलों की तो उसके लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है कि सही गलत की पहचान के लिए पहचान पत्र जारी किया जाए।जिसे अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।




