November 5, 2026 12:57 pm

लखनऊ में एक्शन-टेसा की ‘मेगा कारपेंटर्स मीटिंग’ आयोजित, ‘टेसा-सलाम’ से कारीगरों के योगदान को सराहा

लखनऊ। एक्शन-टेसा, जो भारत में एमडीएफ,एचडीएचएमआर/ बाय्लो बोर्ड, पार्टिकल बोर्ड, लैमिनेटेड वुडेन फ्लोरिंग जैसे इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों का सबसे बड़ा निर्माता और लकड़ी पैनल उद्योग में अग्रणी है, ने देशव्यापी उत्सवों की एक श्रृंखला के साथ गर्व से मेगा कारपेंटर्स मीटिंग का आयोजन लखनऊ के प्रसिद्ध होटल मे किया। मीटिंग मे अमिताभ घोशाल- डी.जी.एम, शांतनु प्रताप सिंह ब्रांच मैनेजर, विशाल श्रीवास्तव बी.डी.एम, ईस्ट यूपी मार्केटिंग टीम ने सभी कारपेंटर्स भाईयों का स्वागत किया। अमिताभ घोशाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटर्स के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित है, जिनकी कारीगरी देश भर के अनगिनत घरों और व्यवसायों में सुंदरता और कार्यक्षमता लाती है।

इस कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से, एक्शन-टेसा ने कारपेंटर्स की कारीगरी को मान्यता देने के साथ-साथ उन्हें उभरती तकनीकों और नवाचारी डिज़ाइन तकनीकों के बारे में जानने का एक मंच प्रदान किया। यह पहल एक्शन टेसा के ब्रांड दर्शन कोई नहीं ऐसा के अनुरूप है, जो अतुलनीय गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर जोर देता है। पिछले एक दशक से, कंपनी इन मीटिंग के माध्यम से कारपेंटर्स को मूल्यवान जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे ब्रांड और लकड़ी के कामकाज उद्योग के साथ उनका संबंध और भी मजबूत हो रहा है।

एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक, अजय अग्रवाल जी ने इस अवसर पर विडियो मैसेज के द्वारा संबोधित किया कि कारपेंटर्स इंजीनियर्ड लकड़ी उद्योग की रीढ़ हैं, और उनकी कुशलता और रचनात्मकता के प्रति आभार प्रकट किया।

‘टेसा-सलाम’ का अर्थ सम्मान की अभिव्यक्ति है, टेसा सलाम’ पहल का उद्देश्य कारपेंटर्स की स्थिति को ऊंचा उठाना और उनके कठिन परिश्रम और कारीगरी को पहचान दिलाना है, जिससे उद्योग में उनकी भूमिका और अधिक स्पष्ट और मूल्यवान हो सके।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!