August 8, 2026 4:03 am

लखनऊ में हो रहा चतुर्दिक विकास – डॉ. नीरज बोरा

लखनऊ। राजधानी के उत्तरी क्षेत्र में कई सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक डां.नीरज बोरा द्वारा किया गया। शुक्रवार को कई नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुए उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन और सरकार की कल्याणकारी नीतियों के आलोक में लखनऊ का चतुर्दिक विकास हो रहा है।जानकीपुरम में क्षेत्रवासियों ने विधायक डा. नीरज बोरा का स्वागत किया। यहां उन्होंने साठ फीटा रोड स्थित अभिषेकपुरम में शप्पू के घर से श्रवण शुक्ला के घर तक, दिलीप शुक्ला के मकान से द्विवेदी जी के मकान तक तथा विश्वास स्वीट्स से विनय मिश्रा के मकान तक सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ शिला पूजन के साथ नारियल फोड़कर किया। मौके पर पार्षद दीपक लोधी, विनय कृष्ण पाण्डेय, कमलेश्वर सोनी, गोविन्द शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। फैजुल्लागंज में बड़े महाराज की चक्की के सामने से रश्मि सिंह के घर होते हुए नवीन द्विवेदी के मकान तक तथा निराला नगर में प्रणव चरन के घर के सामने वाली नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान फैजुल्लागंज में पार्षद रश्मि सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह, सत्यदेव सिंह, नीलू दीक्षित, श्यामकिशोर शुक्ला, राघव सिंह तथा निरालानगर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, संदीप वर्मा, दिनेश चौरसिया, अनुराग साहू सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!