July 30, 2026 7:05 am

लखनऊ: विधानसभा के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने से थीं परेशान

लखनऊ। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन विधानसभा के पास सोमवार (15 जून) को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो महिलाओं (मां-बेटी) ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने त्वरित सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों महिलाएं जनपद हरदोई के थाना संडीला क्षेत्र की निवासी हैं। पुलिस दोनों को सुरक्षित बचाकर हजरतगंज थाने ले आई है, जहाँ उनसे घटना के कारणों को लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिलाओं का अपने गांव में स्थित मकान में चोरी और संपत्ति विवाद को लेकर कोई मामला चल रहा था। महिलाओं का आरोप है कि स्थानीय थाने (संडीला) द्वारा उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

न्याय न मिलने और खुद को असुरक्षित महसूस करने के कारण वे अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए लखनऊ आई थीं, जहाँ हताशा में उन्होंने यह कदम उठाया।

पुलिस प्रशासन का बयान:

“दोनों महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। महिलाओं की शिकायत को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है। इस संबंध में हरदोई पुलिस और संबंधित स्थानीय थाने से संपर्क कर मामले के तथ्य जुटाए जा रहे हैं। नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!