August 8, 2026 4:03 am

लखनऊ व गाजियाबाद की बसों में पैनिक बटन लगाने का कार्य शुरू

लखनऊ। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्भया योजना के अन्तर्गत बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले पैनल लगाये जाने के सम्बन्ध में जरूरी निर्देश दिये हैं। कहा कि परियोजना के अंतर्गत 100 बस स्टेशनों पर एलइडी डिस्पले पैनल्स और यात्री उद्घोषणा तंत्र की स्थापना की जानी है। जिसमें से 85 बस स्टेशनों की सूची अंतिमकृत कर ली गई है। आगे बताया कि लखनऊ तथा गाजियाबाद क्षेत्र की बसों में वीएलटी उपकरण व पैनिक बटन की स्थापना का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रत्येक चिन्हित बस स्टेशन पर एलईडी डिस्प्ले पैनल के लिए उपयुक्त स्थान के चयन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर एक त्रि-सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमे सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक अध्यक्ष,बस स्टेशन से सम्बन्धित डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक,संयोजक सदस्य एवं सेवा प्रदाता संस्था सदस्य के रूप में होंगे। उन्होंने बताया कि पोल माउन्टिंग से डिस्प्ले पैनल लगाये जाने की स्थिति में यह सुनिश्चित अवश्य किया जाये कि इससे बसों के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो तथा किसी बस से टकराने की संभावना न हो।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!