August 8, 2026 2:15 am

वजीरगंज: चेन लुटेरों के अन्तर्जनपदीय गैंग का भंडाफोड़, चार धरे गए 

लूट की सोने की चेन, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद 

मंदिर में दर्शन करने के दौरान महिलाओं के गले से छीनते थे चेन

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से मंदिर में दर्शन करने के दौरान महिलाओं के गले से चेन लूटने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह पलक झपकते ही महिलाओं के गले से चेन छीन कर फुर्र हो जाते थे। पुलिस को इनके पास से एक सोने की चेन, एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक उनकी टीम में शामिल अतिरिक्त निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक रणविजय सिंह, उपनिरीक्षक रंजीत पाठक, उपनिरीक्षक अंशुमान कुमार, उपनिरीक्षक रजत सिंह, उपनिरीक्षक कपिल सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक शिवम मौर्या, कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल गुलशन कुमार, कांस्टेबल संतोष, कांस्टेबल दिलीप, कांस्टेबल मोहम्मद फहीम के अलावा सर्विलांस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, उपनिरीक्षक आशीष बालियान, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अहमद, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप तिवारी व कांस्टेबल आशीष की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर व हाल पता बाजारखाला निवासी हैदर अली, सहारनपुर व हाल पता ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद साहिल, मदयेगंज क्षेत्र स्थित पकड़िया निवासी शारिक अली व जनपद सहारनपुर निवासी इमरान को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो अन्तर्जनपदीय स्तर पर गैंग बनाकर लूटपाट करते हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!