August 8, 2026 2:12 am

विकासनगर: तीन मकानों में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बंद मकानों को रैकी कर घर में रखे जेवरात व नकदी सहित अन्य कीमती सामानों की चोर करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को शनिवार को इंस्पेक्टर विकासनगर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल कार व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर विकासनगर ने बताया कि उनकी टीम ने शनिवार को बंद मकानों में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा है।

उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम ठाकुरगंज क्षेत्र के फरीदीपुर निवासी रविंद्र राठौर पुत्र स्व राजेन्द्र राठौर व उपरोक्त निवासी रावेन्द्र कुमार गौतम उर्फ छोटू पुत्र रामखेलावन गोतम बताया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि इनका एक संगठित गिरोह है जो कार व मोटरसाइकिल से पहले दिन में घूम-घूमकर रैकी करते हैं और शाम ढलते ही बंद घरों में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नकदी व कीमती सामान बटोर कर भाग निकलते हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, घटना में इस्तेमाल कार व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!