November 3, 2026 6:04 pm

विभूतिखंड: डीजे बजाकर डिस्को, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट 

मौके पर पहुंची पुलिस से भी रईसजादों ने की अभद्रता, दी सस्पेंड कराने की धमकी 

पुलिस ने भांजी लाठियां, पांच आरोपी गिरफ्तार 

किंग्स क्लब में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र के बहुचर्चित समिट बिल्डिंग स्थित किंग्स क्लब में गुरुवार रात डीजे बजाने के दौरान नशे में धूत दर्शन भर से अधिक लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट होने की खबर मिलते ही उपनिरीक्षक हरिओम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो हंगामा कर रहे युवक पुलिस से ही अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया तो नशे में धूत लोग मानने को तैयार नहीं थे। हंगामा करने वाले लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए कहा औकात में रहो वरना लाइन हाजिर या निलंबित हो जाओगे। पुलिस समझा-बुझा रही थी इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें किसी तरह काबू किया दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि विभूतिखंड क्षेत्र बहुचर्चित समिट बिल्डिंग स्थित किंग्स क्लब में गुरुवार रात कुछ लोग डीजे बजाकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान बिगड़ैल लाडलों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक हरिओम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि 12-15 युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। यह माजरा देख पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की तो वे पुलिस से भी अभद्रता करने पर अमादा हो गए। बताया जा रहा है दबंग किस्म के युवकों ने पुलिस से कहा औकात में रहो वरना लाइन हाजिर या फिर निलंबित हो जाओगे। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक इस मामले में पहले पक्ष के रजत गुप्ता, शाश्वत पांडेय व दूसरे पक्ष के अखंड सिंह, अभय प्रताप सिंह व आकाश सिंह सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बाद जानकारी हुई कि कुछ लोग अनंत राजपूत नाम के शख्स से संबंधित है, जिनके खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। बताया जा रहा है कि क्लब में के रजिस्टर की जांच में अनंत राजपूत एवं उसके साथियों की कोई एंट्री दर्ज नहीं पाई गई। साथ ही क्लब के सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं पुलिस क्लब के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!