August 8, 2026 2:23 am

वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से किया गया सुंदरकांड पाठ का आयोजन 

लखनऊ। वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से प्रत्येक माह की भांति इस माह 12 अगस्त दिन मंगलवार को सायं 04:00 बजे से लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष एवं संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार एवं महिला टीम के द्वारा प्रभु श्रीराम दरबार एवं बजरंगबली जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा फूल माला एवं पूजा अर्चना कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। सभी ने मिलकर बजरंगबली से प्रार्थना की सबका कल्याण करे।

कार्यक्रम में संयोजक अनीता गुप्ता ने सभी महिलाओं के साथ सुंदर काण्ड का पाठ के बाद भजन भी किया और सबको प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हिंदू महिला सेवा समिति की संचालन मंत्री रीता नाथ, संस्था की महिला नेता एवं उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा, सलाहकार वन्दना त्रिपाठी, समाजसेविका रुचिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष पुष्पा उपाध्याय, रीता सोनी, रीता साहु, गीता साहु, अन्नपूर्णा प्रतिभा अग्रवाल त्रिवेदी, बबिता चोरसिया, , रीना चौरसिया, आरती शुक्ला, आरती जयसवाल, गीता साहु , बबिता चौरसिया, अंजू रस्तोगी,मीना खरे अन्नपूर्णा द्विवेदी, पत्रकार राम किशन मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी हमारी संस्था ने अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर 15 अगस्त को होने वाले मेधावी छात्र व सैनिक सम्मान समारोह को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के संबंध में वार्ता की गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!