लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लखनऊ के महानगर के पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के अंतरगत मंडल संख्या- 4 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस कार्यकारिणी में शंकर कन्नौजिया को मंडल महामंत्री के पद का उत्तरदायुत सौपी गई है। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार मंडल अध्य्क्ष की ज़िम्मेदारी संदीप तिवारी को सौंपी गई जबकि मंडल उपाध्यक्ष ,मंत्री और अन्य प्रमुख पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। कुल 18 शक्ति केंद्रों और 92बूथों के लिए गठित इस मंडल समिति में सभी वर्गों और अनुभवी कार्यकर्तायों को स्थान दिया गया है।
शंकर कन्नौजिया इससे पहले भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं यह कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मज़बूती और आगामी चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है पार्टी पदाधिकारियों कहना है कि नए नियुक्त सदस्यों से आशा है कि बूथ लेवल तक पार्टी की नीतियों और जनहित कार्यों को पहुचायेंगे शंकर कन्नौजिया की नियुक्ति पर कार्यकर्तायों औऱ स्थानीय निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।




