मलिहामाबाद लखनऊ। लखनऊ के माल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी गज में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर हुआ खाख बताते चलें यह घटना उसे समय घटित हुई जब एक परिवार के सभी लोग सो रहे थे।
यह घटना रात्रि करीब 2:00 बजे से 3:00 के बीच में घटित हुई बता दें कि ग्राम देवी गज के रहने वाले बृज कुमार गुप्ता पुत्र बलराम गुप्ता के घर में हुआ धमाका जिसकी वजह से घर में दहशत का माहौल बना हुआ है देवरी गज के रहने वाले बृज कुमार गुप्ता घर घर जाकर खाना बनाकर किसी तरह से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। और अपना परिवार चलते हैं। इसी बीच में कुछ ऐसी घटना घटित हुई कि घर के अंदर 12 साल का अनुराग घर में ही सो रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि 12:00 बजे के करीब बृज कुमार गुप्ता जब खाना बना कर अपने घर के बाहर ही सो गए, उसके बाद उनकी पत्नी जोर से चिल्लाई बचाओ बचाओ घर में आग लग गई इसकी सूचना पाकर बृज कुमार भी उठे और पड़ोस के लोग भी आ गए किसी तरीके से आग पर काबू पाया और 12 साल के सो अनुराग को घर के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
लेकिन घर में रखा राशन से लेकर पहनने के कपड़े तक सब कुछ जलकर खाक हो गए हैं उनके बच्चों की किताबें, घर में रखा राशन से लेकर पहनने के कपड़े तक सब कुछ जलकर खाक हो गए हैं।




