लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह (फेयरवेल) तथा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए गुड लक पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की मैनेजर श्रीमती शैल सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह जी के आशीर्वचनों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके पश्चात विद्यालय परिवार ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ एवं उत्साहवर्धन प्रदान किया गया।
मैनेजर श्रीमती शैल सिंह जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके आगामी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। समारोह हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।





