सीतापुर। (संवाददाता) रामपुर मथुरा सीतापुर श्री खाटू श्याम सेवक दल बिसवां के द्वारा गोडैचा चौराहा के पास स्थित हेलेपारा गांव मे दिलीप पोरवाल द्वारा श्याम बाबा का भजन कीर्तन बड़ी धूमधाम से 13 जून की देर शाम को कराया गया।
जिसमे अपने मधुर स्वर से राहुल सिंधी , हिमांशु पोरवाल व अनुष्का मिश्रा ने बाबा के भक्तिमय गीतों से भक्तो को मनमुग्ध कर दिया आए हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन जोरदार तालिया के साथ किया गया श्री खाटू श्याम सेवक दल बिसवां के सभी सदस्य अध्यक्ष श्याम पोरवाल कोषाध्यक्ष नितेश वैश्य विशेष-परामर्शदाता राहुल सिंधी ,कृष्णा गुप्ता मनीष पोरवाल, विनीत, विशाल, प्रशांत,शिवम और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




