August 8, 2026 2:17 am

संदिग्ध हालात में घायल मछली कारोबारी की मौत

अमेठी। (संवाददाता) अमेठी जिले के इन्हौना क्षेत्र में पूरे मिया मौलाना पीर दरगाह के पास रहने वाले मछली कारोबारी राजू की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई ।

मिली जानकारी के अनुसार पूरे मिया मौलाना पीर दरगाह निवासी मछली कारोबारी 45 वर्षीय राजू गंभीर रूप से घायल हालत में कब्रिस्तान रहमान शाह की दीवार के पास पाया गया था।

परिजन द्वारा अस्पताल ले जाये जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। राजू के परिवार के मुखिया सफीद का आरोप है कि राजू ने अस्पताल ले जाते समय बताया था कि उसे कुछ लोगों ने बहुत मारा-पीटा है। उन्होंने बताया कि राजू गुरुवार रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से घर से निकला था। रात भर वापस नहीं आया तो खोज शुरू की गई तो सुबह कब्रिस्तान के पास गंभीर हालत में मिला।

उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इंस्पेक्टर इन्हौना प्रदीप सिंह ने बताया कि राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस कई बिंदुओं से मामले की जांच कर रही। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!