घटना में इस्तेमाल अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद
यासीन गंज मोहल्ले में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित यासीन गंज मोहल्ले में तीन दिन पहले चौक क्षेत्र शाहमीना दरगाह निवासी अब्दुल खान को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल करने वाले फरार चल रहे नामजद आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल 32 बोर की अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सआदतगंज क्षेत्र स्थित यासीन गंज मोहल्ले में 24 जुलाई 2026 चौक क्षेत्र स्थित शाहमीना दरगाह निवासी अब्दुल खान पुत्र सफर ख़ान को जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंकने वालों की तलाश के दौरान ही पुलिस को सुराग लग गया था।
उसके बाद सआदतगंज पुलिस सक्रिय हुई और सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सआदतगंज के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित यासीन गंज निवासी वली शाह, अब्दुल रहमान, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद अमान अली व मोहम्मद अमन बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल 32 बोर की अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



