August 8, 2026 2:15 am

सआदतगंज: कलयुगी बेटा बुजुर्ग मां के लिए बना काल

धक्का देकर लेली जान, स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार 

चौकी कटरा बिजन बेग मोहल्ले में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सआदतगंज के चौकी कटरा बिजन बेग मोहल्ले में शुक्रवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। यहां मां-बेटे के बीच हुई तकरार ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बेटे सलमान (36 ) ने 60 वर्षीय मां जीनत उर्फ मरजाना को बेरहमी से धक्का देकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे सलमान को आसपास के लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

सआदतगंज के चौकी कटरा बिजन बेग क्षेत्र स्थित मोहल्ला तकिया पीर ज्ञान निवासी रईस अहमद अपनी 60 वर्षीय पत्नी जीनत उर्फ मरजाना व बेटों के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रईस अहमद का छोटा बेटा सलमान नशे का आदी है। रोज की तरह वह शुक्रवार को नशे में धूत होकर घर आया और किसी बात को लेकर पिता से लड़ाई-झगड़ा करने लगा। पिता-पुत्र के बीच हो रही लड़ाई को देख घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीनत उर्फ मरजाना बीच-बचाव करने पहुंची कि तभी बेरहम नशेड़ी बेटा सलमान मां के ऊपर कहर बनकर बरस पड़ा इस कदर धक्का दिया कि बुजुर्ग जीनत गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सआदतगंज मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे सलमान को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!