November 3, 2026 6:06 pm

सआदतगंज के बाद अब अलीगंज में हुई गोलियों की बौछार 

गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती 

केन्द्रीय भवन के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गोलियों की तड़तड़ाहट होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चार दिन पहले सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की गोली मारकर हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बेखौफ बदमाशों ने बुधवार शाम अलीगंज के केन्द्रीय भवन के पास एक व्यक्ति को गोली मारकर सनसनी फैला दी। गोली लगते ही वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद, एसीपी अलीगंज सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया। डीसीपी उत्तरी के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित विष्णु विहार कॉलोनी निवासी अनुराग शुक्ला पुत्र सुखदेव शुक्ला परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम करीब पौने नौ बजे अनुराग शुक्ला केन्द्रीय भवन के पास खड़े थे कि इसी दौरान किसी ने उनके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। गोली हाथ में लगते ही अनुराग शुक्ला लहुलुहान होकर गिर पड़े। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक घायल अनुराग ने बताया कि अचानक पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी तो उन्होंने अपने हाथ को देख तो दंग रह गए। हाथ से खून बह रहा था। उन्होंने बताया ऐसा लग रहा है कि किसी ने फायरिंग किया और मौके से भाग निकला। डीसीपी उत्तरी का कहना है कि इस मामले में गहनता से छानबीन कर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!