November 3, 2026 6:05 pm

सआदतगंज तिहरा हत्याकांड: चाचा के बाद अब फरार चल रही 25 हजार रुपए की इनामी भतीजी दिव्या शुक्ला भी चढ़ी पुलिस के हत्थे 

इस सनसनीखेज मामले में अब तक मुख्य आरोपित सहित सात लोग गिरफ्तार होकर पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे 

इनामी कुख्यात राजेश शुक्ला ने हत्या में निभाई थी अहम भूमिका, दिव्या सहित अन्य आरोपित भी नहीं रहे पीछे 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला निवासी पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या करने के मामले में फरार चल रही हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला की इनामी भतीजी दिव्या शुक्ला को भी इंस्पेक्टर सआदतगंज अशोक कुमार सोनकर की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर दुबग्गा क्षेत्र के आईआईएम रोड स्थित कूड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जब पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की गोली मारकर हुई हत्या के समय हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला, उसकी इनामी भतीजी दिव्या शुक्ला सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला को उकसाने में इन लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की तैयारी कर रही है। डीसीपी पश्चिमी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार चल रही इनामी दिव्या शुक्ला पत्नी जितेन्द्र तिवारी पुत्री गिरीश शुक्ला निवासी कैलाश स्टेट बरावन कला रोड निवासी दुबग्गा आईआईएम रोड स्थित कूड़ा चौराहे के पास मौजूद है और वहीं से कहीं भागने की फिराक में है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर इंस्पेक्टर सआदतगंज अशोक कुमार सोनकर अपनी टीम में शामिल महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र मौर्या, उपनिरीक्षक रजत कटियार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद अहमद, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अर्शी, हेड कांस्टेबल शमीम अख्तर, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तिवारी, कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार, महिला कांस्टेबल सोनी देवी व महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा ने घेरेबंदी कर धरदबोचा।

बताया जा रहा है शनिवार को गिरफ्तार हुआ राजेश शुक्ला शातिर किस्म का अपराधी है और इसी के इशारे पर मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों पर गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुलाने के बाद घटनास्थल पर ही डटा रहा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!