सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और खुदकुशी करने से बचाकर पेश की मिशाल
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मंगलवार को पुलिस के वायरलैस सेट पर एक मैसेज प्रसारित हुआ कि सआदतगंज क्षेत्र निवासी एक 24 वर्षीय युवक आत्मघाती कदम उठाते हुए जान देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और खुदकुशी करने से युवक को बचा लिया। युवक ने सोशल मीडिया टेक्स पोस्ट अपलोड किया था।
अतिरिक्त निरीक्षक सहेंद्र कुमार ने बताया कि वह खबर मिलते दलदल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से संपर्क कर बातचीत में सामने आया कि युवक शादी कार्ड छापने का काम करता है और पिछले कुछ दिनों से पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। पुलिस टीम ने युवक को समझा-बुझाकर ऐसा कोई भी कदम न उठाने की सलाह दी। पुलिस के मुताबिक काउंसलिंग के बाद ओसामा ने अपनी ग़लती का एहसास किया और भविष्य में कभी भी ऐसा कदम न उठाए जाने की बात कही। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस की खूब तारीफ की कि समय रहते हुए युवक की जान बचा ली।




