November 3, 2026 5:19 pm

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार 

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। घेरेबंदी के दौरान आरोपित पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगते ही वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस आनन-फानन में घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं।

डीसीपी पश्चिमी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सआदतगंज क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी रेहान गाजी शनिवार देर शाम रोज की तरह दूध बांटने के लिए घर से निकला था। उन्होंने बताया कि वह दूध बांटने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित अंबेडकर पार्क के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर बैठा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मोअज्जम नगर के गुलाब बगिया उजैफा ने कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ चाकू से वारकर बेरहमी से मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकला था। पुलिस घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन कर रही थी कि रविवार रात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हत्यारोपी रेहान दुबग्गा क्षेत्र में मौजूद है और वहीं से कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर सआदतगंज अशोक कुमार सोनकर और इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय की संयुक्त टीम पॉवर हाउस के पीछे पहुंचे और घेरेबंदी कर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो उजैफा के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!