August 8, 2026 2:23 am

सपा कार्यालय में सादगी से मनाई गई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में आज समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता, जननायक के नाम से लोकप्रिय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती सादगी से मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

श्री कर्पूरी ठाकुर ने डॉ0 लोहिया, जय प्रकाश नारायण के साथ समाजवादी आंदोलन और सामाजिक न्याय की लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने बिहार में अति पिछड़ों को आरक्षण दिया था।

जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, लाल बिहारी यादव नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, महबूब अली सभापति लोकलेखा समिति, इं0 यशवीर एवं अरविन्द कुमार सिंह, आलोक तिवारी पूर्व सदस्य राज्यसभा सहित विधायकगण शाहिद मंजूर, रविदास मेहरोत्रा, लकी यादव, नादिरा सुल्ताना, प्रदीप यादव, ऊषा मौर्य, मनोज पारस, सचिन यादव, रामवृक्ष यादव पूर्व एमएलसी, संजय सविता विद्यार्थी, आलोक त्रिपाठी, एसके राय, विजयश्री गौतम, अतहर हुसैन, राशिद, अभिषेक दीक्षित तथा फैसल हुसैन, राजेश यादव, जिया चौधरी, वीरेन्द्र यादव, अजय धुरंधर, अजय सूद, राम लोटन निषाद, दीपू श्रीवास्तव, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, परवेज आलम, अशोक यादव, बांकेलाल, हरेन्द्र यादव, केके श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, मोहित पाल छोटू, शिवम कश्यप, सतीश समर सविता, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश शर्मा, रोहित शर्मा, नीरज शर्मा, अखिलेश सविता, विनोद शर्मा, मुकेश ठाकुर, अनिल शर्मा, नीतेश कनौजिया, शिखा कनौजिया, मनीषा शाहा, विनय यादव, आयुष यादव आदि अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!