August 8, 2026 2:18 am

समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा ) के अंतर्गत द्वितीय एलिम्को मैनेजमेंट कैंप का आयोजन

लखनऊ। बीआरसी मलिहाबाद में समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा ) के अंतर्गत जनपद लखनऊ में द्वितीय एलिम्को मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदमशेखर मौर्य के मार्गदर्शन में किया गया लगा l कैंप की अध्यक्षता जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संदीप तिवारी द्वारा की गई l

कैंप में विकासखंड माल, मलिहाबाद, बक्शी का तालाब, चिनहट, सरोजनी नगर व नगर क्षेत्र के समस्त जोन के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत 169 उपस्कर उपकरण विहीन दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया l

कैंप में प्रतिभाग हेतु बच्चों को दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, UDID कार्ड की फोटो कॉपी, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र व स्कूल द्वारा नामांकन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य था l

कैंप में एलिम्को की टीम में ऑडियोलॉजिस्ट, प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक्स विशेषज्ञ व कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा कैंप में आए 169 बच्चों का परीक्षण कर उपस्कर एवं उपकरण हेतु चिन्हित किया गया l

कैंप में चिन्हित ऑनलाइन पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को 24 दिसंबर 2025 को B.R.C. मलिहाबाद पर लाभान्वित करवाया जाएगा l कैंप में फिजियोथैरेपिस्ट अमरेश सिंह, विकासखंड माल, मलिहाबाद, काकोरी, चिनहट, बक्शी का तालाब, सरोजनी नगर व नगर क्षेत्र के समस्त स्पेशल एजुकेटर मौजूद थे l

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!