August 8, 2026 2:12 am

सम्मान पाकर गदगद हुए पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बढ़ाया हौसला 

विवेचना में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह व तीन दरोगाओं को किया सम्मानित 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेहतर पुलिसिंग और गहनता से विवेचना कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने वाले इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह व जोन के तीन सर्किलों में तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रथम स्थान हासिल कर पुलिस महकमे का मान बढ़ाया है। इनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने शनिवार को उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। अपने अफसर के हाथों सम्मानित होने पर पुलिसकर्मी मानो गदगद हो गए।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया गोसाईगंज पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की, जबकि छह एनबीडब्ल्यू के मामले फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।

आपरेशन किरण के तहत 126 परिवारों का समझौता कराया, जबकि नई हिस्ट्रीशीट खोली गई। इसी तरह साइबर सेल टीम ने भी जालसाजों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सराहनीय कार्य करने वाले इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बादल सिरोहा, उपनिरीक्षक आशीष कुमार व उपनिरीक्षक सचिदानंद पांडेय को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा जोन में तैनात सभी पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!