मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज बीती रात में मृतिका रामदेवी पत्नी स्व0 चन्द्रपाल निवासिनी

ग्राम भदौरियाखेड़ा मजरा ससपन थाना रहीमाबाद लखनऊ उम्र करीब 40 वर्ष कल दिनांक 04.07.2025 को अपने खेत में बेड़ डाल रही थी । समय लगभग 06.00 बजे (शाम) को खेत में जहरीले सांप ने काट लिया था । घर पहुँचकर परिजनों को बतायी, परिजनों द्वारा रामदेवी को सीएचसी माल लखनऊ ले जाया गया था।
जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रामदेवी को केजीएमयू लखनऊ (गाँधी मेमोरियल एण्ड एसोशियेटड हास्पिटल लखनऊ) रेफर कर दिया था। जहाँ पर डाक्टरों द्वारा देखने पर उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । केजीएमयू द्वारा आज दिनांक 05.07.2025 को रामदेवी की मृत्यु हुई थी पुलिस ने मृतक के परिजनों से पंचनामा बराकर शव का पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा है मृतक परिवार में रामदेवी के पुत्र मुकेश कुमार पुत्र स्व0 चन्द्रपाल है, जिनका रो रो कर बुरा हाल है।




