August 8, 2026 2:23 am

सवाई माधोपुर में भामाशाह सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित

सवाई माधोपुर। जिले के प्रतिभाशाली और समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह 2025 में जिला कलेक्टर कानाराम सिरवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाहों का योगदान समाज के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके प्रयासों को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है।

सम्मान समारोह में कुंजीलाल मीना, बृजलाल मीना ,मोतीलाल मीना, गबरूराम मीना, मनोहर लाल मीना ,पृथ्वीराज मीना घासीलाल मीना चांदनहोली बनवारी मीना मंदलगाव दामोदर मीना ,रौनक मीना शंकरपुरा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास में भामाशाहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

बनकेश मीना एवं अशोक जारेडा चांदनहोली ने बताया की ग्रामीण जनों ने ग्राम पंचायत चांदनहोली से विभिन्न भामाशाहो का जिला स्तर पर सम्मान होने पर खुशी जाहिर की और उन्होंने उम्मीद देता है कि आगे भी भामाशाह विद्यालय के लिए आगे आते रहेंगे और विद्यालय हित में कार्य करते रहेंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!