August 8, 2026 2:21 am

सीडीओ को नेटवर्क कंपनी में पोर्ट कराने का होगा अधिकार

लखनऊ। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी द्वारा सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को बड़ा अधिकार दिया गया है। अब सभी सीडीओ स्थानीय स्तर पर बेहतर सेवा देने वाली नेटवर्क कंपनी में सीयूजी सिम को पोर्ट करा सकते हैं। अब वो किसी भी नेटवर्क कंपनी के लिए बाध्य नहीं होंगे, बल्कि जो अच्छा नेटवर्क उपलब्ध होगा, उस कंपनी की फोर या फाइव जी सिम में नंबर को पोर्ट करा सकेंगे, और उसकी इंटरनेट सेवा के साथ कॉलिंग सुविधा का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे।बताया गया कि विभागीय सीयूजी नंबर को अपग्रेड करने का काम तेजी से किया जा रहा है। सीडीओ, बीडीओ, डीडीओ, जेडीसी के नंबर उपरोक्त में अपग्रेड किए जा चुके हैं,और संयुक्त खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी(आई एस बी) एवं ग्राम विकास अधिकारीयों को भी ऐसे ही एडवांस सीयूजी नंबर दिये जाने का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!