हत्या कर शव लटकाए जाने की आंशका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रेउसा थाना क्षेत्र लोनियन पुरवा गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला है। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है, जबकि इलाके के लोगों ने हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं। सीओ बिसवां अमन सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि रेउसा थाना क्षेत्र स्थित लोनियन पुरवा गांव के बाहर पेड़ के सहारे एक व्यक्ति का शव लटक रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की तो मृतक की पहचान लोनियन पुरवा गांव निवासी 42 वर्षीय रामजीवन उर्फ बचऊ के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें…
सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक रेउसा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




