June 13, 2026 11:49 pm

सुशांत गोल्फ सिटी: पुलिस ने जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

बार में हुईं थी फायरिंग,एक्सयूवी सीज

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सौरभ सिंह चौहान फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना में इस्तेमाल एक्सयूवी को सीज कर दिया गया है।पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर और संयुक्त सीपी अपराध अपर्णा कुमार के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई।डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद के पर्यवेक्षण में एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव और प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने आरोपियों को पकड़ा।

12/13 जून की रात ड्बू सिंह की बर्थडे पार्टी मनाने आए युवक नशे की हालत में डीजे कंसोल पर बार-बार चढ़ रहे थे। बाउंसर द्वारा रोकने पर सौरभ सिंह चौहान व साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। क्लब से बाहर निकालने पर गेट पर हाथापाई हुई। इसी दौरान सौरभ ने अपनी काली स्कॉर्पियो से असलहा निकालकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और फरार हो गया।

इस मामले को लेकर दिलीप कुमार, निवासी जगनपुर, कानपुर देहात की तहरीर पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने मौके से ही घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सभी ने जुर्म कबूल किया। पकड़े गये अमन यादव, 20 वर्ष, निवासी कासिमखेड़ा, बिजनौर व विनायक यादव, 22 वर्ष, निवासी मीरानपुर पिनवट, सरोजनी नगर व सुधांशु यादव, 21 वर्ष, निवासी कासिमखेड़ा, बिजनौर

तीनों छात्र हैं। इनके खिलाफ बीएनएस की संगीन धाराओं में केस दर्ज है। घटना में प्रयुक्त महिंद्रा को सीज कर दिया गया। मुख्य आरोपी सौरभ सिंह चौहान और 2 अन्य अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए टीमों ने दबिश शुरू कर दी है।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने साफ किया है कि बार/क्लब में नशे में हंगामा और फायरिंग बर्दाश्त नहीं होगी। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

60
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!