August 8, 2026 2:11 am

सुशांत गोल्फ सिटी: सुरक्षा गार्ड ने लगाई फांसी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कर्ज से परेशान, घरेलू कलह, प्रेम-प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर सूबे में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के कृतिका अपार्टमेंट के पास मंगलवार को 45 वर्षीय सुरक्षा गार्ड प्रकाश चौबे ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनका शव पेड़ में मफलर के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक इसकी सूचना घरवालों के देने के बाद मामले की पड़ताल की जा रही है।

मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र स्थित गाजही गांव निवासी 45 वर्षीय प्रकाश चौबे सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के कृतिका अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रकाश चौबे ने अपार्टमेंट परिसर में लगे पेड़ में मफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकार बताते हैं कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने लिखा था कि वह परिवार से त्रस्त होकर यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!