August 8, 2026 12:36 pm

सुस्त पुलिस लगातार बढ़ रहा क्राइम: बाराबंकी में अपराधी बेखौफ, अपराध बेकाबू 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले की पुलिसिंग में अपराध बेकाबू है। अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस तंत्र का अपराधियों पर कोई नियंत्रण ही नहीं है। महिला सिपाही की हत्या और इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम प्रसंग में फंसी गोरखपुर से आई महिला के मर्डर जैसे मामले हों या फिर शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के पास असैनी मोड़ पर अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी का कत्ल का मामला। पुलिस पर लगातार सवालिया निशान के घेरे में है।

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की हत्या कर दी गई। उसका शव 30 जुलाई 2025 को मसौली थाना क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था।

18 दिसंबर 2025 को बाराबंकी जिले में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुए प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया था। गोरखपुर से आई महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का राजफाश कर पुलिस ने कातिलों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।

इन सनसनीखेज मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी बाराबंकी जिले में शुक्रवार को असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी के सीने में गोलियों की बौछार कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!