August 8, 2026 2:29 am

 स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कानपुर जिले के फजलगंज क्षेत्र स्थित एक गोदाम में गुरुवार दोपहर एक भीषण आग लग गई। आग लगते ही जोरदार धमाके होने लगे और कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार आसमान में उठता देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फजलगंज थाना क्षेत्र के 84/71 लोहामंडी में एक फैक्ट्री में स्क्रैप का काम होता है. प्रत्यक्षदर्शी नंदलाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर को जब फैक्ट्री में वेल्डिंग और एक पेड़ को काटने का काम किया जा रहा था तभी न जाने कैसे शॉर्ट सर्किट हुआ और भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग की ऊंची ऊंची लपेटे और धुएं का गुब्बार आसमान में उठता देख इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से दमकलकर्मी जब आग को चारों तरफ से बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अंदर रखे केमिकल के ड्रम में एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे आग और भी ज्यादा भड़क गई और उसने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि, फजलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्क्रैप के एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिनी कंट्रोल रूम पर प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गई थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वह भी तत्काल मौके पर पहुंचे। आग काफी ज्यादा भयावह थी, इस वजह से उसे पर काबू पाना एक बड़ा चैलेंज था। हालांकि बड़ी ही सूझ-बूझ एवं बहादुरी से कार्य करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. अगर किसी भी तरह की कोई लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!