November 3, 2026 6:04 pm

स्टडी हॉल स्कूल देवा रोड में वार्षिकोत्सव ‘अराउंड द वर्ल्ड’ की धूम, छात्रों ने प्रस्तुत की विश्व संस्कृति की झलक

लखनऊ। (संवाददाता) स्टडी हॉल स्कूल, देवा रोड ने 30 अक्टूबर को “अराउंड द वर्ल्ड” थीम पर अपना वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष एम. एल. गोयल, चेयरपर्सन अतुल गोयल एवं सुनेली गोयल, मुख्य अतिथि डॉ. उर्वशी साहनी – संस्थापक अध्यक्ष एवं सीईओ, स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन, प्रधानाचार्या भावना वीरेंद्र और उप-प्रधानाचार्या नेहा रस्तोगी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

छात्रों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में जापान, कोरिया, लैटिन अमेरिका, स्पेन और भारत की संस्कृतियों को दर्शाते लोक नृत्य और वाद्य संगीत प्रस्तुत किए। आकर्षक मंच सज्जा और सुव्यवस्थित विश्व भ्रमण प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही, जिसका भव्य समापन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

प्रधानाचार्या ने स्कूल की उपलब्धियां प्रस्तुत किया। श्रीमती गोयल ने अभिभावकों का धन्यवाद किया और डॉ. साहनी ने स्कूल के मूल्यों और शिक्षा को पुनर्परिभाषित करने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और “अलग-अलग देश, अलग-अलग संस्कृतियां, एक दुनिया और साझा मानवता” का संदेश दिया गया। डॉ. उर्वशी साहनी – संस्थापक अध्यक्ष एवं सीईओ, स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन, प्रधानाचार्या भावना वीरेंद्र और उप-प्रधानाचार्या नेहा रस्तोगी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

छात्रों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में जापान, कोरिया, लैटिन अमेरिका, स्पेन और भारत की संस्कृतियों को दर्शाते लोक नृत्य और वाद्य संगीत प्रस्तुत किए। आकर्षक मंच सज्जा और सुव्यवस्थित विश्व भ्रमण प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही, जिसका भव्य समापन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

प्रधानाचार्या ने स्कूल की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं, श्रीमती गोयल ने अभिभावकों का धन्यवाद किया और डॉ. साहनी ने स्कूल के मूल्यों और शिक्षा को पुनर्परिभाषित करने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और “अलग-अलग देश, अलग-अलग संस्कृतियां, एक दुनिया और साझा मानवता” का संदेश दिया गया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!