August 8, 2026 2:17 am

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवम श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर की ग्राम पंचायत दादूपुर में पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव एवम कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह एवम निदेशक पंचायती राज विभाग राज कुमार के कर कमलों द्वारा शनिवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवम श्रमदान कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर निदेशालय के अन्य अधिकारी जैसे उप निदेशक पंचायती राज एस एन सिंह ,विनय कटियार डी पी आर ओ चंद्र किशोर वर्मा लखनऊ ,डी पी आर ओ हिमांशु शेखर ठाकुर , बी डी ओ सरोजनीनगर श्रीमती नीति श्रीवास्तव ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत गोसाईगंज कमल किशोर शुक्ला ,ए डी ओ पंचायत चिनहट कौशल कुमार ,ए डी ओ पंचायत मॉल सुनील ,ए डी ओ पंचायत सरोजनीनगर अमित कुमार सिंह ,सहित कई अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित थे।

जिसमे कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा सरोजनीनगर के चार सफाई कर्मियों ने श्रीमती प्रमिला गौड़ ,मनीष ,मनोहर ,श्रीराम एवम सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर को प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र देकर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सभी सफाई कर्मियों का आभार प्रकट किया गया।तदोपरांत ग्राम पंचायत में श्रमदान करते हुए वृक्षारोपण भी किया।उन्होंने बताया की सफाई कर्मचारी स्वच्छता की एक अहम कड़ी है जिनका विशेष योगदान है ।हमे स्वयं स्वच्छता अपनानी चाहिए एवम दूसरे को इस कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए ।तभी हमारा समाज बदलेगा और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!