ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपनों की तकरार से नाराज़ होकर एक युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव गुरुवार को कमरे में लगे पंखे के कुंडे में दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हजरतगंज क्षेत्र के हाइडिल कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय सुमित रावत अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की गई, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।




