August 8, 2026 2:14 am

हजरतगंज: जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, हजारों का सामान जल कर राख 

फायर ब्रिगेड की 15 गाडियां आग बुझाने में जुटी, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 

उपमुख्यमंत्री पहुंचे मौके पर लिया घटनास्थल का जायजा 

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर सहित पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे

करीब ढाई किलोमीटर दिखाई दिया धुएं का गुब्बार, चारों ओर मचा हाहाकार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों विकासनगर, अलीगंज और चिनहट सहित कई इलाकों में लगी भीषण आग का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि हज़रतगंज क्षेत्र के विधानसभा से कुछ दूरी पर स्थित जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते जबतक पुलिस के आलाधिकारी और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते कि इससे पहले आग की लपटों ने पूरे भवन को अपने कब्जे में ले चुकी थी। आग इतनी भीषण थी इसकी लव व धुआं दूर तलक दिखाई दे रहा था।

खबर मिलते ही मौके पर पहुंची 15 दमकल की गाड़ियों काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जवाहर भवन विधानसभा से कुछ दूरी पर है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर खाद्य एवं रसद विभाग का कार्यालय और एक बड़ा हाल है जहां मीटिंग होती है। जानकार बताते हैं कि आग जवाहर भवन की कैंटीन से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे भवन को अपने कब्जे में ले लिया।

आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग की ऊपरी छत की बाउंड्री भी गिर पड़ी। हालांकि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। वारदात की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डीएम विशाख जी. पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर व संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार सीपी बबलू कुमार सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!