October 28, 2026 5:56 am

हजरतगंज: दो दिन से लापता एक व्यक्ति का शव एक मकान की छत पर पड़ा मिला

हत्या की आंशका, पुलिस ने छत से कूद कर जान देने के चलते बताया मामला 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी 

वजीर हसन रोड पर हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड स्थित एक मकान की छत पर शनिवार को एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उनकी हत्या किए जाने की आंशका जताई जा रही है। उधर पुलिस उनकी मौत को छत से कूदने के कारण बता रही है। दो दिन से लापता थे।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर अनिल पुत्र रामसिंह का मकान है। बताया जा रहा है कि शनिवार को अनिल अपने मकान की छत पर गए तो उनके होश उड़ गए। देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा है। यह देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय सतीश पाल पुत्र प्यारेलाल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि सतीश पाल 24 सितंबर 2026 की रात से लापता थे। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!