August 8, 2026 4:06 am

हाईटेक पुलिस एक बार फिर सुपरबाइक्स के साथ सड़क पर उतरी

कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने को लेकर किया जागरूक 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस के आलाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक-दो नहीं बल्कि कई तरह की योजनाएं बनाकर अभियान चलाया, लेकिन कड़वा सच यह है कि इसके बाद भी यहां की सड़कों पर जाम या फिर बिना हेलमेट चलने वालों की संख्या में गिरावट नहीं आई दिखी। अब एक बार फिर कमिश्नरेट पुलिस सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार को ट्रैफिक रूल्स अवेयरनेस मंथ–नवम्बर के तहत सुपरबाइक ट्रैफिक रैली का आयोजन किया।

रविवार सुबह साढ़े दस ये हाईटेक बाइकें करीब 20 किलोमीटर लंबा सफर कर शहर में दौड़ी।

बताया जा रहा है कि सुपरबाइक्स प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए निकली और इस दौरान देखने वालों की भीड़ जमा रही।

पुलिस ने राइडर्स व आम नागरिकों को हेलमेट और फुल राइडिंग गियर के नियमित उपयोग, ट्रैफिक संकेतों व लेन अनुशासन के पालन पर विशेष जोर दिया। आयोजकों ने ओवरस्पीडिंग, स्टंटिंग और नशे में व्हीकल चलाने जैसे खतरनाक व्यवहार की कड़ी निंदा की तथा सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि इस तरह की रैलियों को सार्वजनिक तौर पर सही सन्देश फैलाने का अहम जरिया और भविष्य में इन्हें और विस्तृत तरीके से चलाया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!