April 21, 2026 3:27 pm

होली पर्व और रमजान पर्व की चुनौती: दोनों त्योहार से बढ़ी संवेदनशीलता 

पुलिस अधिकारी, अर्धसैनिक बल, पीएसी व पुलिस हुई सक्रिय, चेकिंग अभियान में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। होली पर्व और रमजान माह पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। रमजान पर्व और होली की वजह से रंगों के त्योहार में संवेदनशीलता बढ़ गई है। होली के दौरान शरारती तत्वों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर का कहना है कि इस दौरान पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

अर्धसैनिक बलों व पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।

होली के दौरान आपसी रंजिशों में मारपीट व खूनी संघर्ष की घटनाओं की वजह से यह त्योहार हमेशा ही संवेदनशील रहा। होलिका दहन से लेकर रंग खेले जाने तक पुलिस के सामने सौ से अधिक संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों की सुरक्षा की कड़ी चुनौती रहती है। ऐसे में रमजान पर्व और होली पर्व एक साथ होना पुलिस के लिए उससे बड़ी चुनौती होगा।

हालांकि राजधानी लखनऊ पुलिस इस दौरान कोई किसी तरह का खलल न डाल सके इसके लिए कमर कस कर मैदान में उतर चुकी है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में कमिश्नरेट पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर अभी से शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। रोज की तरह बुधवार को भी लखनऊ पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!