April 21, 2026 3:14 pm

होली पर हुड़दंग करना पड़ सकता है महंगा: जश्न पर होगी सीसीटीवी कैमरे की नजर 

पुलिस के जवान मुस्तैद, लगातार होगी मॉनिटरिंग 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में इस बार होली पर्व पर हुड़दंगियों की मनमानी नहीं चलेगी, किसी ने किसी तरह का हुड़दंग या खुराफात किया तो पुलिस के जवान उन लोगों से सख्ती से पेश आएगी।

जश्न के नाम पर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई और लगाम कसने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।

होली पर्व पर रंग खेलने के दौरान अक्सर कहीं न कहीं किसी बात को लेकर एक-दूसरे में भिड़ंत की घटनाएं सामने आती रहती है साथ ही नशे में धूत होकर बाइक चलाने वाले भी अनहोनी का शिकार बन जाते हैं।

इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में राजधानी लखनऊ में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर शख्स की गतिविधियां कैमरे में कैद हो सके। इससे छेड़छाड़ करने वालों, नशे में धूत होकर मारपीट या फिर अभद्रता करने वाले और हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी।

पुलिस की पीआरवी वाहन हर प्रमुख स्थानों पर नजर आएंगी और साथ ही शहर में सभी आयोजन स्थलों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करना अनिवार्य कर दिया है। वहीं संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने दो टूक शब्दों में ‌कहा है कि किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!