August 8, 2026 2:25 am

15 अगस्त से 22 तक आयोजित हो रहा है नरेंद्र मोदी विचार मंच का 22वां स्थापना दिवस समारोह

लखनऊ। भारत के शक्तिशाली, संगठित तथा समृद्ध समाज निर्माण के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा 22वां स्थापना दिवस समारोह 15 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित गोष्ठियों एवं कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, पत्रकार, समाजसेवी एवं राजनीतिक विश्लेषक शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज को संगठित करना, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना तथा सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का विस्तार करना है।

नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. मेहरोत्रा ने बताया कि मंच द्वारा युवाओं और समाज के हर वर्ग तक पहुंचने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। इनका मुख्य लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर, शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र बनाने में सहयोग करना है।

उन्होंने कहा कि संगठन और अनुशासन के माध्यम से ही देश की दिशा एवं दशा में सुधार संभव है। डॉ. मेहरोत्रा ने मंच के सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आह्वान किया कि वे समाज के उत्थान और राष्ट्र के विकास के लिए तन-मन-धन से योगदान दें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!