लखनऊ। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के सर्वेक्षण में 37 डेंगू रोगी पाए गए। वहीं डेगू रोग के नियन्त्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा टेढी बाजार मौलवीगंज, ऐशबाग आईटी कालोनी, देवकी हास्पिटल नवीन गल्ला मण्डी सीतापुर रोड, महात्मा गाॅधी हास्पिटल चिनहट, गौरी विहार कालोनी नियर जेपी लाॅन, मालापुरम कालोनी, गाजीपुर गाॅव डा. तल्वर क्लीनिक के पीछे, रूचि खण्ड आशियाना के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया।साथ ही जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी। वहीं शहर में 37 डेंगू मरीज पाए गए।जिसमें ऐशबाग 1, अलीगंज 3, बीकेटी 3, चन्दरनगर 5, सरोजनीनगर 5, इन्दिरानगर 6, चिनहट 5, गोसाईगंज 1, काकोरी 1, एनके रोड 3, सिल्वर जुबली 3, टूडियागंज 1 डेगू रोगी पाए गए। इसी क्रम में लगभग 1386 घरों के आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण में 3 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी की गई।इसके अलावा नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थलो भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया। क्षेत्रीय लोगों को घर के आस-पास पानी जमा न होने की स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।




