October 28, 2026 10:11 am

स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा रैली

लखनऊ। राजधानी स्थित मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छात्र नेता एवं युवा समाजसेवी आदर्श दुबे के संयोजन में संपन्न हुई अत्यंत विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा रैली । रैली का शुभारंभ देवलोक मंदिर पिंक सिटी, मोहान रोड से मंदिर के संस्थापक अनंत कुमार दुबे के द्वारा किया गया । हजारों युवाओं के उत्साह एवं जोश ने तिरंगा यात्रा रैली को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाया ।

तिरंगा यात्रा रैली स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रातः पश्चिम विधानसभा से शुरू हुई और अपराह्न सरोजिनी नगर विधानसभा होते हुए बुद्धेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई । स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा यात्रा रैली से पूरे क्षेत्र वासी बहुत उत्साहित रहे और सड़कों पर युवाओं का जोश देखते बनता था । रैली के दौरान रैली के संयोजक छात्र नेता एवं युवा समाजसेवी आदर्श दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि ये स्वतंत्रता जो हमें सैकड़ों वर्षो के संघर्ष के बाद मिली, इसके प्रति हमें अपने दायित्व बोध को समझते हुए इसको अक्ष्क्षुण बनाए रखने के लिए तन-मन-धन जो भी आवश्यक हो, अर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए ।

देश व समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा का भाव मैं अपने हृदय में सदैव रखूंगा और उसका अनुपालन करूंगा एवं अपनी अंतिम सांस तक अब आगे भारत को खंडित नहीं होने दूंगा । रैली के समापन पर सभी के प्रति आभार ज्ञापन देवलोक मंदिर के संस्थापक अनंत कुमार दुबे के द्वारा किया गया । रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका समाजसेवी शेखर शुक्ला , आशीष सिंह (आशु) , ऋषभ यादव, ऋशांक गुप्ता , उत्सव राय, अजीत यादव व बहुत से देशभक्त कार्यकर्ताओं की रही ।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!