October 28, 2026 10:11 am

चार सौ से अधिक खिलाड़यों ने दिखाया दम-खम

अहमदाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) के उपलक्ष पर क्रीड़ाभारती कर्णावती महानगर की ओर से सोमवार को दो दिवसीय महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन निकोल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ। पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद महिला खिलाड़ी के 9, 11, 14 आयु वर्ग के करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन की शुरुआत मशाल प्रज्वलित करके ओथ सेरेमनी के साथ हुई।

खेल से चरित्र का निर्माण एवं चरित्र से राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य के साथ स्पर्धा का आयोजन किया गया है। आयोजन में मंगलवार को 700 से अधिक पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन के जरिए आउटडोर स्पर्धाओं से दूर हो रहे बाल और युवा शक्ति को एक बार फिर खेल मैदानों की ओर मोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके लिए क्रीड़ाभारती पूरे देश में आउटडोर खेलकूद के विभिन्न स्पर्धाओं के जरिए राष्ट्र जागरण का काम कर रही है।

उद्घाटन समारोह में विष्मयजी व्यास (हेड कोच, एसएजी), भोपा घोष (प्रिंसिपल, रचना हाई स्कूल), वैशालीबेन जोशी (म्युनिसिपल काउन्सिलर), बिपीनभाई अंदरेजा (संकल्प स्कूल), रमेशभाई प्रजापति (गुजरात प्रान्त-मंत्री, क्रीड़ाभारती), उपाध्यक्ष सुरेन्द्र चिखलकर एवं प्रतापसिंह झाला एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!